मार्च में अशोक लेलैंड की बिक्री 20% बढ़ी@HighLight Investment Research
मार्च में अशोक लेलैंड की बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। मार्च 2018 में अशोक लेलैंड की कुल बिक्री 20 फीसदी बढ़त के साथ 22,453 यूनिट रही है। मार्च 2017 में अशोक लेलैंड की कुल बिक्री 18,701 यूनिट रही थी।
मार्च 2018 में अशोक लेलैंड की मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहन बिक्री 12 फीसदी बढ़त के साथ 17,057 यूनिट रही है। मार्च 2017 में अशोक लेलैंड की मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहन बिक्री 15,277 यूनिट रही थी।
मार्च 2018 में अशोक लेलैंड की हल्की कमर्शियल वाहन बिक्री 58 फीसदी बढ़त के साथ 5,396 यूनिट रही है। मार्च 2017 में अशोक लेलैंड की हल्की कमर्शियल वाहन बिक्री 3,424 यूनिट रही थी।
No comments